पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारी संघ पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत करेगा गृहमंत्री से

व्यापारी संघ पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत करेगा गृहमंत्री से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामला शहर में व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं का

भास्कर संवाददाता | नागदा

शहर में निरंतर व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं के बाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली सुस्त बनी हुई है। जिसे लेकर किराना व्यापारी संघ गृहमंत्री बाबूलाल गौड़ से मुलाकात कर पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत कर व्यापारियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेगा।

व्यापारी संघ सचिव किशोर सेठिया ने बताया कि 30 जनवरी को जूना नागदा रोड स्थित व्यापारी संतोष जायसवाल की जवाहर मार्ग किरण टॉकिज चौराहे से बाइक चोरी, व्यापारी पारसमल पावेचा का 25 हजार रुपए से भरा बेग होने व 2 फरवरी को व्यापारी संघ संरक्षक मनाेज राठी की दुकान पर पत्थरबाजी की घटना हुई। लेकिन अभी तक पुलिस ने एक भी मामले का खुलासा नहीं किया है। मात्र पुलिस कार्रवाई करने का आश्वासन देकर इतिश्री कर रही है। जिससे व्यापारियों में भय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश भी है। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से गृहमंत्री को अवगत कराकर न्याय की गुहार लगाने का निर्णय बैठक कर लिया गया है। बैठक में अध्यक्ष घनश्याम राठी, उपाध्यक्ष राजेंद्र छिपानी, महेंद्र राठौड़, देवेंद्र सेठिया, बाबूलाल धनोतिया, दिनेश चौरड़िया, टी.टी. पोरवाल, सुरेंद्र कांकरिया, शरण गर्ग, रमेशचंद्र पाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...