घूरने की बात पर मारपीट की
नागदा | घूरने की बात पर गुरुवार को एक व्यक्ति को चार लोगों ने पीट दिया। मंडी पुलिस के मुताबिक मनीष पिता जगदीश महारा निवासी श्रीराम कॉलोनी बाबा रामदेव मंदिर के पीछे के साथ अलीम पिता सलीम खान, जावेद पिता कल्ली, सलीम खां व ईश्वर चारों निवासी श्रीराम कॉलोनी ने मारपीट की। पुलिस ने चारों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है।