पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में सांस्कृतिक आयोजन, शाम को चल समारोह

दिन में सांस्कृतिक आयोजन, शाम को चल समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल समाज आज मनाएगा अग्रसेन जयंती

भास्करसंवाददाता | नागदा

गुरुवारको अग्रवाल समाज अग्रसेन महाराज की स्तुति में लीन रहेगा। माैका हाेगा अग्रसेन जयंती का। जयंती के अवसर पर समाज के लोग अपने घर-दुकानों में महाराज अग्रसेन का पूजन करेंगे। जयंती को यादगार बनाने के लिए अग्रवाल समाज बिरलाग्राम ट्रस्ट द्वारा बस स्टैंड स्थित समाज की धर्मशाला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि ग्रेसिम उद्योग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, विशेष अतिथि लैंक्सेस उद्योग के यूनिट हेड सुभाष जिंदल हाेंगे।

समाज अध्यक्ष गिरधारी गर्ग सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया शाम 5 बजे समाज का चल समारोह समाज की धर्मशाला से निकाला जाएगा। जो बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, शेषयायी चाैक, एमजी रोड़, तिलक मार्ग, गुर्जर मोहल्ला, रामसहाय मार्ग होते हुए पुन: धर्मशाला पहुंचेगा। चल समारोह में समाज के पुरुष जहां सफेद वस्त्र में तो महिलाएं पीली साड़ी पहने नजर आएंगी। चल समारोह में बग्घी में सवार महाराज अग्रसेन की प्रतिमा के साथ भक्त महाराज अग्रसेन का रूप धरेंगे। इसके अलावा ऊंट, घोड़े, बैंड, डीजे भी चल समारोह में शामिल होंगे।

प्रतिष्ठानबंद रखेंगे- जयंतीके अवसर पर होने वाले आयोजनों को सफल बनाने के लिए समाजजन दोपहर 3 बजे बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इसके लिए समिति द्वारा समाज में बांटे गए निमंत्रण कार्ड के माध्यम से यह अनुरोध किया है।

मेधावियोंका करेंगे सम्मान- कार्यक्रममें कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाआें में अधिक अंक लाने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियाें का सम्मान अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए बुधवार तक करीब 13 विद्यार्थियों की अंक सूची समाज के वरिष्ठों को जमा करा दी है। कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध विनोद गनेरीवाल, सुनील गुप्ता, अशाेक अग्रवाल, राकेश जिंदल, पवन अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, शरण गर्ग, अरविंद अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, दिलीप गर्ग, शिव गर्ग, मुकेश पटोदिया, ओमप्रकाश गुप्ता, पवन अग्रवाल, महेंद्र बजाज, अशाेक रुपरामका, ब्रजेश गर्ग, मुकेश गर्ग, कमलकिशोर सिमरोदिया, उमेश गर्ग, मुकेश गाेयल, दिलीप गुप्ता, दीपक गर्ग, हंसराज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल आदि ने किया है।

आयोजन पर एक नजर

जयंतीके अवसर पर विभिन्न आयोजन हों