- Hindi News
- नवरात्रि उत्सव अाज से, आठ दिन होंगे गरबे
नवरात्रि उत्सव अाज से, आठ दिन होंगे गरबे
भक्तिकी शक्ति का उत्सव नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो रहा है। शहर में 50 से अधिक स्थानों पर घट स्थापना के साथ भक्त घरों में भी माता की ज्योत जलाकर आठ दिनों तक माता की भक्ति में लीन रहेंगे। नवरात्रि के दिनों में मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए कोई नंगे पैर तो कोई अन्न-जल त्यागकर उपासना करेगा। विशेषकर उपासना के इन आठ दिनों में भक्तों का सैलाब चंबल तट स्थित चामुंडा माता मंदिर पर जुटेगा। किवदंती है कि चंबल की गोद से अवतरित हुई माता की प्रतिमा के समक्ष जो भी मनोकामना करो, वह पूरी होती है। चमत्कारी प्रतिमा के दर्शनों के लिए यहां देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त नवरात्रि में पहुंचते हैं। वहीं गरबा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ गुजराती गरबों की धुन देर रात तक गूंजेंगी। बुधवार देर रात तक बाजारों में उत्सव की तैयारियों को लेकर शहर के बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ जमी रही।
50से अधिक स्थानों पर घट स्थापना होगी- शहरके विभिन्न क्षेत्रों में 50 से अधिक स्थानों पर परंपरानुसार देवी माता की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के साथ इन स्थानों पर प्रतिदिन गरबों के साथ संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।
चंबल तट स्थित मां चामुंडा।
माता स्थापना के लिए खरीदारी करते हुए। फोटो-प्रदीप व्यास
नवरात्रि के हर दिन खास संयोग
नवरात्रिइस बार आठ दिनों की है। पंडितों के अनुसार 25 को हस्त नक्षत्र, ब्रह्म योग में घट स्थापना के साथ नवरात्रि शुरू होगी। आठ दिनों तक इस बार हर दिन शुभ संयोग बन रहे हैं। पं. लोकेश व्यास के अनुसार विशेषकर तीन दिन गजकेसरी योग होगा। 26 सितंबर को सुबह 8.33 बजे से तुला का चंद्रमा शुरू हो जाएगा। यह 28 को शाम 5.22 बजे तक रहेगा। इस तरह तीन दिनों तक गजकेसरी का संयोग रहेगा। पं. व्यास के अनुसार अन्य दिनों में सर्वार्थ सिद्धि, शोभन, सौभाग्य, ब्रह्म आयुष्मान योग होने से नवरात्रि का हर दिन खरीददारी के लिए श्रेष्ठ होगा।
नगर में कई जगह होंगे गरबा, कपल गरबों में होगी इनामों की बौछार
सार्वजनिक नवदुर्गा समिति- दीनदयालचौक पर 38वें वर्ष में माता प्रतिमा की स्थापना। अध्यक्ष मदनलाल सोनी ने बताया मातारानी शिव गणेश के साथ बैठेंगी। ऑर्केस्ट्रा द्वारा गरबा।
विश्वयुवा मंडल- किरणटॉकीज पर 27वें वर्ष में आयोजन। ग्रु