- Hindi News
- नागदा. मंगलयानके मेन लिक्विड इंजन को सफलतापूर्वक स्टार्ट किए जाने
नागदा. मंगलयानके मेन लिक्विड इंजन को सफलतापूर्वक स्टार्ट किए जाने
नागदा. मंगलयानके मेन लिक्विड इंजन को सफलतापूर्वक स्टार्ट किए जाने के बाद 24 सितंबर की सुबह भी इसरो के वैज्ञानिकों ने करोड़ों देशवासियों को गौरव का पल दिया। मंगलयान को सफलतापूर्वक लाल ग्रह मंगल की कक्षा में स्थापित करा दिया गया। इस अहम अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने पर इसरो के वैज्ञानिकों ने दुनियाभर में अपना लोहा भी मनवा लिया। अभियान के सफल होते ही भारत लाल ग्रह पर पहुंचने वाला चौथा और पहले ही प्रयास में इस कामयाबी को हासिल करने वाला पहला देश बन गया है। पूरे अभियान के सफल होने के साथ ही उन 11 वैज्ञानिकों की तपस्या भी सफल हो गई, जो पिछले 5 साल से इस मिशन मार्स पर जुटे हुए थे। मिशन की सफलता का जश्न शहर के श्री शेषशायी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के विद्यार्थियों स्टाफ ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर मनाया।
मंगल जीतने पर छूटी गर्व की फुलझड़ियां