भाजयुमो ने राहत राशि एकत्र की
महिदपुर रोड| भारतीयजनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल महिदपुर के तत्वावधान में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दुकान-दुकान तथा घर-घर पहुंचकर जम्मू कश्मीर में आई आपदा के लिए राहत राशि एकत्र की। नागदा तिराहे से लेकर इंदिरा मार्केट तक कार्यकर्ताओं ने डिब्बे लेकर दुकानदारों से विनम्रता पूर्वक राहत राशि प्राप्त की। ग्रामीण मंडल मोर्चा अध्यक्ष पदमसिंह पटेल, ईकाई अध्यक्ष मनीष चैरड़िया, अजय जैन, भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य अनोखीलाल फरक्या, जिला मंत्री महेश जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राहत राशि एकत्र करते कार्यकर्ता।