पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एआईएसए संगठन के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

एआईएसए संगठन के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबीवीपी द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे दिल्ली की जवाहरलाल यूनिवर्सिटी में एआईएसए नामक संगठन द्वारा लगाए गए राष्ट्रविरोधी नारों के विरोध में प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने विरोध करते हुए उक्त संगठन पर प्रतिबंध लगाने व संगठन के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिला संयोजक भवानीसिंह देवड़ा ने कहा कि एआईएसए संगठन द्वारा अफजल गुरू व पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाकर राष्ट्रविरोधी कार्य किया है। संगठन छात्रहित में कार्य करने की जगह आतंकवाद का साथ दे रहा है। देवड़ा ने कहा कि एबीवीपी छात्रहित के साथ राष्ट्रहित में कार्य करता है और राष्ट्रविरोध में कार्य करने वाले संगठनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से एआईएसए पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। इस मौके पर प्रमुख रुप से विकासखंड संयोजक पुष्पेंद्र सोलंकी, नगर मंत्री आदित्य रघुवंशी, त्रिलोक प्रजापत, शुभम पोरवाल, मनीष जायसवाल, राहुल राका, कपिल कटारिया, अंकित टांक, गोपाल, जनक पुरोहित, मुकेश भाटी, रितेश तिवारी, वीनू वर्रा, राहुल राजावत, दीपक गौड़, लोकेश सोलंकी, संदीप जाट, शैलेंद्र रघुवंशी, लखन देवड़ा, विशाल समंदिया, राजेंद्रसिंह सिसौदिया, विशाल पांचाल, भरत मेहरा, निहाल सिंह, महेश बैरागी, अनुप सिंह, सचिन कप्तान, आशु चौधरी, तुषार गौमे, अक्षय पंवार, लखनसिंह, आदित्य शर्मा, अंशुमन राणा, हिमांशु, सौरभ दवे आदि मौजूद थे।

विरोध में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...