कथा में भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया गोवर्धन पर्वत
नागदा | विद्यानगर स्थित चौथ माता मंदिर के पीछे आयोजित सार्वजनिक भागवत कथा के चौथे दिन गोवर्धन पूजन किया गया। इस दौरान कथा वाचक पं. मोहन जाेशी ने कहा गोकुलवासियों ने जब गोवर्धन पर्वत का पूजन किया तो क्रोधित होकर भगवान इंद्र ने गोकुल पर अतिवृष्टि की थी। जिस पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों की रक्षा के लिए कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण किया था। कथा के दौरान चल रहे श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। शुक्रवार को कथा में कृष्ण रुक्मिणी विवाह होगा।