डोडिया बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष
नागदा | जिला कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष भंवरसिंह डोडिया को मनोनीत किया है। मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की सहमति से किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बसंत मालपानी की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार ने की है। इस मौके पर लक्ष्मणसिंह शेखावत, यशपालसिंह डोडिया, कमल आर्य, राजदीप राठौर, विजय भट्ट, मोनू, छगन भनोपिया, अर्पित पोरवाल आदि ने हर्ष जताया।