- Hindi News
- उज्जैन से आरोपियों को लाए प्रोटेक्शन वारंट
उज्जैन से आरोपियों को लाए प्रोटेक्शन वारंट
उज्जैन से आरोपियों को लाए प्रोटेक्शन वारंट
नागदा| बिरलाग्रामपुलिस दो आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट पर उज्जैन नीलगंगा थाने से नागदा लेकर आई है। दोनों आरोपियों को गत दिनों उज्जैन रोड पर हुई लूट के मामले में पूछताछ लूट का सामान बरामद करने के लिए लाया गया है। जांच अधिकारी अमृत टिग्गा के मुताबिक 1 अगस्त को पाट्याखेड़ी इंगोरिया थाना निवासी मोहन पिता मांगीलाल बाइक से नागदा के समीप ग्राम रुपेटा जा रहा था। वह लघुशंका के लिए ग्राम हतई पालकी पुष्टा फैक्टरी के समीप रुका था। इसी दौरान बाइक पर आए आरोपियों ने उससे मोबाइल, सोने की बाली हाथ की एक चांदी की पोंची लूट ली थी। मामले में साइबर सेल ने मोबाइल के ईएमआई नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की थी। आरोपी इंदौर नंदवास कॉलोनी निवासी अनिल जाधव बंटी चेन स्केचिंग के मामले में उज्जैन नीलगंगा थाने में बंद थे। वहां से इन्हें प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। उक्त आरोपियों ने 1 अगस्त को नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से चेन छीनी थी तो सांवेर के पास ग्राम पंथपिपलई से बाइक चोरी की थी।
भाजयुमोकी बैठक आयोजित
नागदा| भारतीयजनता युवा मोर्चा ग्रामीण की बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश व्यास, विशेष अतिथि युवा मोर्चा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, संदीप व्यास रहे। अध्यक्षता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह राणावत ने की। बैठक में जम्मू कश्मीर के लोगों को मदद पहुंचाने के लिए 17 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्र में धनराशि एकत्रित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र आंजना, कुशलपालसिंह, शंकरलाल गुर्जर, प्रकाश जाट, दरबारसिंह मकला, दशरथसिंह कलसी, जगदीश राजावत, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, अमृत शर्मा मौजूद थे।
राहत दिलाने भगवान से प्रार्थना
नागदा.जम्मूकश्मीर में हो रही तबाही प्रकोप से राहत दिलाने के लिए जन जाग्रति मंच अध्यक्ष निर्मला शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने भगवान से प्रार्थना की। रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर दिनभर भजन पूजा अर्चना के बाद पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर आशा पोरवाल, सविता पोरवाल, पदमा सेठिया, सुनीता मालपानी, रश्मि पोरवाल, श्यामा यादव, पुष्पा कामरिया, कुसुम काबरा, स्नेहलता तुषार, उर्