पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई के दौरान नपा अमले से उलझे अतिक्रमणकारी

कार्रवाई के दौरान नपा अमले से उलझे अतिक्रमणकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमार्ग पर जहां-तहां पसरे अतिक्रमण को हटाने पहुंचे नपाकर्मियों को सोमवार शाम अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान नपा कर्मचारियों सड़क पर बैठकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों के बीच छीना-झपटी गाली-गलौज भी हुई। मामले में दोनों पक्ष ने थाने पहुचंकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है।

अतिक्रमण दल का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी पवन भाटी ने बताया कि आजाद चौक पर सड़क पर अवैध तरीके से फूलमाला बेच रही तुलसीबाई पति मदनलाल को अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश देने के दौरान वह अभ्रदता कर गाली-गलौज जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगी। नपा कर्मचारियों के साथ उसने छीना-झपटी भी की। अतिक्रमणकारी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत मंडी थाने को की गई है। दूसरी ओर तुलसीबाई का कहना था कि पवन भाटी, दिलीप पंकज उनके पास शराब के नशे में पहुंचे 200 रुपए की मांग करने लगे। हमने कहा रसीद बना दो तो उन्होंने कहा रसीद के अलावा भी सड़क पर बैठने के 200 रुपए देना पड़ेंगे। मना करने पर सड़क किनारे लगी दुकान से फूलों की टोकरी मालाएं उठाकर गाड़ी में भर लिए। इस दौरान 5 हजार रुपए की तैयार मालाएं भी तोड़कर फेंक दी गई। तुलसीबाई ने नपा कर्मचारियों पर गल्ले से 900 रुपए जबरदस्ती निकालने का आरोप भी लगाया है। घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत की जांच चल रही है।

तो आत्महत्या करेंगे

अतिक्रमणकर्तातुलसीबाई ने कहा कि बार-बार नपा का अतिक्रमण अमला उन्हें ही परेशान करता है। क्षेत्र में और भी लोगों का अतिक्रमण है। लेकिन उन्हें रुपए लेकर नपा कर्मचारी छोड़ देते हैं। अतिक्रमण अमले में शामिल दोषी कर्मचारियों की गुंडागर्दी पर रोक नहीं लगाई गई तो मजबूरन उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

नपाकर्मियों द्वारा सामान जब्त करने पर ऐसे हुई छीना झपटी।

^मुख्य मार्गों पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। जब भी अतिक्रमण हटाओ नपा कर्मचारियों पर इसी तरह के आरोप लगते हैं। अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले के साथ अभ्रदता करने वालों के खिलाफ मंडी पुलिस को शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत की गई है। शोभागोपालयादव, अध्यक्ष,नपा, नागदा