- Hindi News
- कुंभकार का चयन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में
कुंभकार का चयन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में
कुंभकार का चयन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में
नागदा.विजन पब्लिकस्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा वंशिका कुंभकार द्वारा उज्जैन में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीत हासिल कर संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। छात्रा आगामी 24 सितंबर को मंदसौर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस मौके पर प्राचार्य प्रकाश रघुवंशी, प्रबंधक राकेश शर्मा, राहुल शुक्ला आदि ने हर्ष जताया।
संभागीयप्रतियोगिता के लिए शाजापुर जाएंगे चयनित खिलाड़ी
तराना.सरस्वतीविद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांत के तत्वावधान में सरस्वती उमावि मुखर्जीनगर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें शिशु मंदिर की छात्रा चंचल आंजना ने बाल वर्ग की दौड़ 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ में प्रथम एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा रीतिका परमार ने किशोर वर्ग प्रतियोगिता में 100 मीटर, 400 मीटर एवं बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा रचना चौरसिया ने बाल वर्ग दौड़ में 400 मीटर में प्रथम स्थान एवं अरशद खान ने किशोर वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र सचिन पाटीदार ने किशोर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता शाजापुर में संपन्न होने वाली संभागीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
नाबालिगसे छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज
इंगोरिया.ग्रामकलमोड़ा में खेत पर घास उखाड़ने गई 14 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना की शिकायत दर्ज कराई गई। सबइंस्पेक्टर आर.एस. मसकोले ने बताया रविवार को नाबालिग बड़ी बहन के साथ खेत पर काम कर रही थी, तभी गांव का सलीम पिता छोटू खेत पर पहुंच गया। छेड़छाड़ के बाद नाबालिग द्वारा पीछा करने से मना करने पर आरोपी सलीम ने जान से मारने की धौंस दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विवाहिताकी गुमशुदगी दर्ज
इंगोरिया.थानाक्षेत्र के ग्राम पलदुना से रविवार अपराह्न 4 बजे हैंडपंप पर पानी भरने गई एक 22 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई। सोमवार को मोतीलाल पिता देवाजी ने थाने आकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। विवाहिता के पिता मोतीलाल ने पुलिस को बताया कि मैं और उसकी मां बड़नगर गए थे, घर पर वह अकेली थी। संतान नहीं होने पर मेरी बेटी को पति नहीं ले जा रहा था। वह फिलहाल मायके में ही रह रही थी, उसकी शादी ग्राम खेड़ी खाल बड़ोदिया ज