पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाथों में मेहंदी, केश सज्जा से बदला लुक

हाथों में मेहंदी, केश सज्जा से बदला लुक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूलों की रंगोली के बीच सजी छात्राओं के कोमल हाथों में मेहंदी देख हर विद्यार्थी मुग्ध हाे गया तो केश सज्जा ने छात्राओं के चेहरे का लुक ही बदल दिया। छात्राओं ने सब्जियों व फलों से सलाद सजाकर अलग-अलग दृश्य प्रतिपादित किए।

पूरा नजारा वार्षिक गतिविधियों के तहत शेषयायी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में दिखा। हर स्पर्धा में विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह की लालिमा साफ झलक रही थी। लेकिन मन में अपने बेहतर प्रदर्शन का परिणाम जानने की ललक भी थी। परिणाम आते ही किसी की खुशी का ठिकाना नहीं था तो कोई थोड़ा उदास भी हो गया।

इन प्रतियोगिताओं में यह रहे विजेता- मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम रागिनी पांडे, द्वितीय पायल मोदी, तृतीय रुपाली पोरवाल, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम रागिनी पांडे, द्वितीय भक्ति चौहान, तृतीय चांदनी वाधवानी, मोहित मीणा, सलाद सजाओ प्रतियोगिता में ज्योति मिश्रा, मनीषा पोरवाल, प्रियंका पोरवाल, क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। केश सज्जा प्रतियोगिता में ओजस्वी गुप्ता, आरती वर्षी, सिमरन सोनी, धनीषा धीमन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। पुष्प सज्जा स्पर्धा में ज्योति मिश्रा, कविता तंवर, निशा पांचाल विजेता रहे। विजेताओं की घोषणा प्राचार्य डी.के. शर्मा ने की।

इस तरह सजाएं छात्राओं के केश। फोटो- प्रदीप व्यास

फूलों की रंगोली के बीच छात्राओं के हाथों में सजी मेहंदी।

खबरें और भी हैं...