पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां सरस्वती की पूजन व आरती की

मां सरस्वती की पूजन व आरती की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां सरस्वती की पूजन व आरती की

नागदा|शनिवार
को वसंत पंचमी पर आदर्श बिहार परिषद के तत्वावधान में ग्रेसिम खेल परिसर में सरस्वती पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। दोपहर 2 बजे सरस्वती पूजन किया गया। शाम को आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। पश्चात देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चले। अतिथि विधायक दिलीपसिंह शेखावत, ग्रेसिम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी.के. शर्मा, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, श्रमिक नेता जोधसिंह राठौड़, ग्रेसिम के एस.के. सिंह रहे। कार्यक्रम में संगठन की प्रगति के लिए कार्यरत परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, बब्बनसिंह, उपेंद्र शर्मा काे सम्मानित किया गया। ऑर्केस्ट्रा अजय गरवाल एंड ग्रुप का रहा। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. रेणुसिंह, एस.एस. शर्मा, भोलाप्रसाद, अर्जुन राय, राजकुमार श्रीवास्तव, के.के. दुबे, जगदीश मिश्रा, उदय गुप्ता, वी.पी. यादव, भोलाप्रसाद यादव, सदानंद चौधरी, रतनकुमार झा, अर्जुन राय, राजेश इंद्र, अमित रंजन, रमेश गुप्ता, जवाहर प्रसाद, रवींद्र चौधरी, बजरंगी श्रीवास्तव, जोगेंदरसिंह, मृत्युंजयसिंह आदि मौजूद थे। (संबंधित खबरें पेज 5 पर)

खबरें और भी हैं...