अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवक घायल
नागदा | अज्ञात चाैपहिया वाहन ने झिरन्या फंटे पर बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक दिलीप पिता रामलाल बामनिया, जावेद पिता कुरैशउद्दीन दोनों निवासी नागदा बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी अज्ञात चौपहिया वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। उन्हेल 108 कर्मचारियों के मुताबिक घायल दोनों व्यक्तियों को जनसेवा रैफर किया है। इसी तरह शनिवार को बेरछा रोड पर अज्ञात मारुति वैन चालक एक युवक को टक्कर मार गया। जानकारी के मुताबिक जीवन पिता रूपा निवासी गिदगढ़ को अज्ञात वेन चालक ने टक्कर मार दी। घायल को एंबुलेंस 108 से सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से उसे उज्जैन रैफर किया गया।