वार्षिक गतिविधियों के विजेता पुरस्कृत
नागदा | विजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्षिक खेलकूद, साहित्यिक व सांस्कृ़तिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव राकेश शर्मा, राहुल शुक्ला, प्राचार्य प्रकाश रघुवंशी, एकेडमिक हेड मनीष निगम ने किया। कार्यक्रम में अंतरसदनीय प्रदर्शन के आधार पर वार्षिक चैंपियनशिप में तेजस सदन प्रभारी प्रियंका मीणा, हाउस कैप्टन छाया पोरवाल, कॉर्डिनेटर निशा प्रजापत को सम्मानित किया गया। जानकारी मीडिया प्रभारी रविश परमार ने दी।