घायल अधेड़ की मौत
नागदा | 11 फरवरी को दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंडी पुलिस के मुताबिक चंबल सागर कॉलोनी निवासी मदनलाल पिता कल्याण (56) दुर्घटना में घायल हो गया था। उपचार के लिए मदनलाल को जिला अस्पताल उज्जैन रैफर किया था। यहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मयंक पिता मदनलाल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।