पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीले वस्त्र पहन मां सरस्वती को पूजा, आशीर्वाद लिया

पीले वस्त्र पहन मां सरस्वती को पूजा, आशीर्वाद लिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्म मुहूर्त में शनिवार को वसंत ऋतु का आगमन हो गया। वसंत पंचमी के पवित्र दिन को माता सरस्वती को जन्मदिन के रूप में मनाया गया। पीले वस्त्र धारण हर व्यक्ति ने मंत्रोच्चार से विधिवत माता सरस्वती को पूजकर ज्ञान का आशीर्वाद लिया। शहर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में सरस्वती पूजन के आयोजन हुए। वसंत पंचमी पर शहर में शादियों की भी धूम रही। शुभ मुहूर्त में नवयुगलों ने गृहस्थ जीवन की शुरुआत की।

आयोजनों पर एक नजर

वसंत पंचमी पर शहर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में सरस्वती पूजन हुए। श्रीराम कॉलोनी स्थित वर्धमान उमावि में सरस्वती पूजन किया गया। पूजन संचालक यशवंत वागरेचा, मीना वागरेचा, प्राचार्या सुनीता पांडे ने किया। पूजन के बाद बच्चों को प्रोजेक्टर से विज्ञान प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। संचालन सोना कोठारी ने किया। इसी प्रकार अमलावदिया रोड स्थित यश पब्लिक स्कूल में संचालक वागरेचा सहित प्राचार्या प्रेमलता तंवर ने किया। संचालन सारिका शर्मा ने किया।

मदर मेरी उमावि- मदर मेरी उमावि में उपप्राचार्या वंदना व्यास, मधुबाला शर्मा, प्राचार्या मारिया शेखावत, डॉ. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी के आचार्यत्व में बच्चों ने सरस्वती पूजन किया। कक्षा छात्रा हिमांशी जायसवाल ने सरस्वती वंदना की। कार्यक्रम में छात्रा सुरभि ने विचार रखे। शिक्षिका विद्या अग्रवाल ने धर्म पर प्रकाश डाला। आभार छवि चौहान ने माना।

आईआरए ट्यूटोरियल्स स्कूल- इंदू कॉलोनी स्थित आईआरए ट्यूटोरियल्स स्कूल में सरस्वती पूजन किया गया। इस मौके पर संस्थापक सुजॉय सेन गुप्त, ज्योति सेन गुप्ता, पूर्व श्रमिक नेता स्वराज सेन गुप्ता, ईरा सेन गुप्ता, सूरज डे, मैप्पी नंदी, अनुष्का शर्मा, उषा शर्मा आदि मौजूद थे। जानकारी वासुदेव सेन गुप्ता ने दी।

शेषयायी कॉलेज- जवाहर मार्ग स्थित शेषयायी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में प्राचार्य डी.के. शर्मा, संचालक धर्मेंद्र गुप्ता ने सरस्वती पूजन किया। इस मौके पर डॉ. रेणुसिंह, सविता शर्मा, डॉ. रीना माहेश्वरी, रितु भारती, प्रीति शर्मा, प्रदीप दुबे, दिनेश श्रीवास्तव, संजय, भारती यादव, चेतना जाटवा, कृष्णवल्लभ पांचाल, विकास शर्मा, कृतिका राठौर, निकिता धाकड़, नर्मदेश्वर गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

माधव संस्कार केंद्र- पाड़ल्याकलां स्थित माधव संस्कार केंद्र पर बच्चों व महिलाओं ने सरस्वती पूजन किया। जानकारी संचालक चंद्रप्रकाश सोलंकी ने दी।

बड़ागांव में हुई बालसभा- वसंत पंचमी पर ग्राम बड़ागांव स्थित शासकीय उमावि में बालसभा हुई। सरस्वती वंदना पायल, नेहा ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विजय, बंटी, कृष्णपाल, चंचल, रोशनी, नैना बैरागी, लाली, अर्पिता, नीता, अंजलि, राखी आदि प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम को शिक्षक गोविंदराम राठौड़, साधना गुप्ता, दीपा गौतम, रानू दवे, नमिता मिश्रा, प्रियंका पोरवाल ने संबोधित किया। शिक्षक भूपेंद्रसिंह पंवार ने बेहतर परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को स्टूडेंट ऑफ का द ईयर का पुरस्कार दिलाने की घोषणा की।

मंदिर पर हुआ पूजन

पाड़ल्याकलां स्थित अति प्राचीन नवकली नाग महाराज मंदिर पर धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान को चोला चढ़ाया। सुबह 9 बजे यज्ञ हुआ। पश्चात आरती की गई। कार्यक्रम में शहर सहित उज्जैन, इंदौर सहित ग्रामीण क्षेत्रों श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर पंडा मानसिंह चौधरी, सेवाराम चौधरी, नंदकिशोर राठौड़, नरेंद्र कोठारी, राधाकिशन मालवी, जगदीश मालवी, ईश्वर बोखिया, बंटू बोड़ाना आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...