परांजपे बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष
नागदा | जिला कांग्रेस कमेटी उज्जैन (ग्रामीण) का जिला उपाध्यक्ष अशोक परांजपे को मनोनीत किया है। मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की सहमति से किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बसंत मालपानी की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार ने की है। इस मौके पर कालूदास बैरागी, जुम्मन खां, ओमप्रकाश राका, आनंद बोहरा, राम साहनी, सुरेश पारोसिया, भोलाशंकर, फिरोज खान, भारतसिंह ठाकुर, बादल शर्मा, घनश्याम बागरी, आशीषसिंह, महेंद्रसिंह परिहार, रवींद्र पंवार, आदि ने परांजपे का स्वागत किया। जानकारी कमल आर्य ने दी।
मारपीट- बड़नगर | ग्राम मौलाना में शनिवार सुबह नई आबादी तालाब के पास भुवानसिंह पिता कनीराम निवासी मौलाना के साथ आरोपी बद्रीलाल, वाकदेव, लाला ने आंगनवाड़ी भवन के हिसाब की बात को लेकर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।