वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं
नागदा | परशुराम विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव पर शनिवार को गुलाबबाई कॉलाेनी स्थित स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष विशाल रघुवंशी ने की। विशेष अतिथि पूर्व सीएमओ सरनामसिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके बाद वर्षभर की गतिविधियों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व बताया। इस मौके पर पूनम रघुवंशी, कविता नाहटा, बबीता आठे आदि मौजूद थे। संचालन प्राचार्य राकेश शर्मा ने किया। आभार सौम्य शुक्ला ने माना।
उज्जैन | जीवनरक्षा व पानी में डूबने से बचाने के तकनीकी गुर सिखाने के लिए श्री नृसिंह तैराकी सेवा संघ द्वारा रामघाट पर रविवार तकनीकी शिविर आयोजित किया जाएगा।