जयंती पर चल समारोह कल
नागदा | संतशिरोमणि रविदास गुजराती समाज द्वारा रविवार को रविदास आश्रम से चल समारोह निकाला जाएगा। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विशेष अतिथि विधायक दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, पूर्व नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, समाज के राष्ट्रीय सचिव रमेशचंद्र चांगेसिया, कचरुलाल पंडा, आशाराम सोलंकी, लक्ष्मणलाल डामेचा, जगदीश परमार, लक्ष्मीनारायण सोलंकी रहेंगे। अध्यक्षता अभा रविदास गुजराती समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष लालाराम कटारिया करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 गुरू पूजन से होगी। दोपहर 12.30 बजे भंडारा होगा। दोपहर 2 बजे से चल समारोह की शुरुआत होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध अंबाराम चरेड़, रामलाल बारोट, कचरुलाल ररोतिया, विश्राम बामनिया, अशोक, मोहनलाल वर्शी, बजेराम पड़ियार, रामचंद्र चौहान, लक्ष्मीनारायण चौहान आदि ने किया है। जानकारी समिति कोषाध्यक्ष अशोक जाेगचंद ने दी।