खामियां मिलने पर कार्रवाई के निर्देश
खामियां मिलने पर कार्रवाई के निर्देश
भास्कर संवाददाता. उन्हेल | शिक्षाविभाग के संयुक्त संचालक एम.एस राठौर ने सोमवार सुबह 10.30 बजे शासकीय उमावि बालक मावि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्कूलों में खामियां मिलने पर राठौर ने संबंधितों को लताड़ लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जब राठौर शासकीय बालक उमावि पहुंचे तो यहां प्रार्थना सभा में मात्र 50 बच्चे ही उपस्थित मिले, इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर प्रभारी प्राचार्या शशिकांति तिवारी को लताड़ लगाते हुए व्यवस्थाओं में
खामियां मिलने पर कार्रवाई के निर्देश
भास्कर संवाददाता. उन्हेल | शिक्षाविभाग के संयुक्त संचालक एम.एस राठौर ने सोमवार सुबह 10.30 बजे शासकीय उमावि बालक मावि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्कूलों में खामियां मिलने पर राठौर ने संबंधितों को लताड़ लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जब राठौर शासकीय बालक उमावि पहुंचे तो यहां प्रार्थना सभा में मात्र 50 बच्चे ही उपस्थित मिले, इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर प्रभारी प्राचार्या शशिकांति तिवारी को लताड़ लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। शासकीय मावि में मध्यान्ह भोजन में सही गुणवत्ता नहीं मिलने पर प्रेरणा स्व सहायता समूह पर कार्रवाई को भी कहा। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में मिली खामी पर राठौर ने दोनों स्कूलों पर खामी के चलते विद्यालय के शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए।
चंदनपेड़ चोरी
नागदा | ग्रामभाखेड़ा से अज्ञात बदमाश एक चंदन पेड़ चोरी कर गए। बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक ग्राम भाखेड़ा निवासी हाकमसिंह पिता शंकरलाल के खेत पर लगा चंदन का पेड़ अज्ञात बदमाश काटकर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।