- Hindi News
- आज दर्ज हो सकता है ससुराल पक्ष पर प्रकरण
आज दर्ज हो सकता है ससुराल पक्ष पर प्रकरण
ग्रामपचलासी की मां-बेटी के कीटनाशक पीने के मामले में मंगलवार को ससुराल पक्ष पर प्रकरण दर्ज हो सकता है। पुलिस मां-बेटी की पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। सोमवार को महिला की पीएम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है, इसमें महिला की मौत का कारण कीटनाशक पीना बताया है। पुलिस महिला के पिता के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर सकती है।
बच्चीकी पीएम रिपोर्ट अभी आना बाकी- महिलारेखा की पीएम रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है, लेकिन बच्ची रीतू की पीएम रिपोर्ट अभी आना शेष है। एसडीओपी वसंतसिंह वास्कले ने बताया महिला की पीएम रिपोर्ट लक्ष्मण के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा। वहीं बच्ची रीतू की पीएम रिपोर्ट आने के बाद उक्त मामले में अलग से कार्रवाई की जाएगी।
यहहै मामला
ग्रामपचलासी निवासी रेखा ने 4 सितंबर को अपनी 27 माह की बच्ची को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया था। 27 माह की बच्ची रीतू उर्फ भावना की मौत अस्पताल ले जाने के पूर्व ही हो गई थी तो रेखा की मौत नागदा सरकारी अस्पताल लाने के दौरान हो गई थी। रेखा के ससुराल पक्ष ने बच्ची रीतू के शव को दफना दिया था। पुलिस ने रेखा के पिता लक्ष्मण के बयान पर 17 सितंबर को रीतू का शव निकलवाकर पीएम कराया था और महिला के पीएम की रिपोर्ट नागदा सरकारी अस्पताल से मांगी थी। लक्ष्मण ने बयान में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने की बात कही थी।