नगरपालिका ने बेसमेंट को बंद करवाया
नरसिंहगढ़| शुक्रवारकी तेज बारिश के बाद शाजापुर वाला चौराहा पर बन रहे एक निजी कांप्लेक्स के बेसमेंट में पानी भर गया। शनिवार सुबह कांप्लेक्स बनवा रहे लोगों ने मोटरों से पानी को निकालने की काेशिश की। इस बीच बडी़ तादाद में लोगों का हुजूम लग गया। स्थानीय रहवासियों की सूचना पर तहसीलदार एआर चिरामन और टीआई जेपी सोनी भी मौके पर पहुंच गए। नपा सीएमओ एनके चौधरी ने तहसीलदार को जानकारी दी कि बेसमेंट बनाने की अनुमति उनके कार्यालय से नहीं दी गई है। इसके बाद नपा ने बेसमेंट को मलबे से पाटना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बगल के ही एक अन्य कांप्लेक्स की छत पर लगे मोबाइल टॉवर को लगाने की अनुमति की जांच करने की बात भी तहसीलदार ने कही।