बिजली नहीं फिर भी थमा दिए हजारों के बिल
कोटरीकलां|शनिवार कोगांव के दर्जनों रहवासियों ने नरसिंहगढ़ पहुंचकर बिजली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की कि ट्रांसफार्मर बंद होने की वजह से उनके घरों में महीनों से बिजली ही नहीं है। इसके बावजूद पिछले दिनों उन्हें बिना रीडिंग के एवरेज बिल थमा दिए हैं। सभी उपभोक्ताओं को 4 से 5 हजार की राशि के बिल दिए गए हैं। ग्रामीणों यासीन खां, शहीद खां, नौशाद, चैन सिंह, शंभूलाल, हरि सिंह, श्रीलाल, राजेश, हमीद खां आदि ने बताया कि जनवरी 2014 में गांव में 9 ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। दो महीने के अंदर इनमें से 8 ट्रांसफार्मर खराब हो गए।