पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

बिजली कंपनी की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़

उपभोक्ताहितैषी मंच ने बिजली वितरण कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई है। मंच के जिला संरक्षक डॉ ओपी साहू ने बताया कि शुक्रवार शाम को तेज हवा और बारिश के दौरान सूरजपोल क्षेत्र के कई घरों की बिजली गुल हो गई। घरों के लोग लगातार बिजली कंपनी कार्यालय के टेलीफोन पर संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन फोन बंद था। बाद में कार्यालय में इसे लेकर ज्ञापन भी दिया गया। इसके बावजूद बिजली की लाइन का फाल्ट शनिवार दोपहर में सुधारा गया। इससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। मंच के सदस्यों ने कहा है कि बिजली कंपनी उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूलती है। इसके बावजूद सेवाएं समय पर नहीं दी जाती हैं। इस रवैये की शिकायत वरिष्ठ स्तर तक की जाएगी। नाराजगी जताने वालों में मंच के अमर सिंह बीकावत, नरेंद्र शुक्ला आदि प्रमुख हैं।