- Hindi News
- ग्रामीणों के हमले में चार पुलिसकर्मी घायल
ग्रामीणों के हमले में चार पुलिसकर्मी घायल
नरसिंहगढ़|शनिवार देरशाम ब्लॉक मुख्यालय से 15 किमी दूर धरमियाखेडी गांव में ग्रामीणों के हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। इनमें टीआई जेपी सोनी और हेड कांस्टेबल नंदकिशोर शर्मा को भोपाल रेफर किया गया। जबकि आरक्षक सीता यादव और केशव सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक आदतन अपराधी के गांव में होने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अपराधी को पकड़ भी लिया गया था। तभी लाठियों और धारदार हथियारों से लैस करीब दर्जन भर लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घायलों को हाथ-पैरों में चोटें पहुंची हैं। घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा दिया है।