पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई

शिक्षक कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़|शुक्रवार रातकी बारिश के बाद वार्ड 14 की शिक्षक कॉलोनी के पेयजल सप्लाई के ट्यूबवेल में सीवेज का पानी मिल गया। शनिवार को नगरपालिका ने इसी पानी की सप्लाई कॉॅलोनी के घरों में कर दी। पानी से आती बदबू की वजह से इसे लोगों ने उपयोग नहीं किया। कॉलोनी के रहवासी रविवार को नपा सीएमओ के आवास पर पहुंचकर इस मामले में ज्ञापन देंगे। असल में कॉलोनी की सप्लाई का ट्यूबवेल गंगा जलिया क्षेत्र में लगा है। इसे सुरक्षा के नजरिए से जमीन से थोड़ा भी ऊपर नहीं किया गया है। कॉलोनी वालों का कहना है कि शुक्रवार रात की तेज बारिश के दौरान आसपास का सारा गंदा पानी पाइप से होता हुआ ट्यूबवेल के अंदर उतर गया। इसमें कॉलोनी की सीवेज का पानी भी शामिल था। इससे लोगों में नपा के प्रति नाराजगी है।