मजदूर मोर्चा उतरेगा नगरपालिका चुनाव में
मजदूर मोर्चा उतरेगा नगरपालिका चुनाव में
नरसिंहगढ़| स्थानीयमजदूर संगठन नगरपालिका चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगा। रविवार को छोटा महादेव परिसर में निर्माण मजदूर पंचायत की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता निर्माण मजदूर पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि नगर के श्रमिकों और आम लोगों के अधिकारों की हिफाजत के लिए बड़े स्तर पर मजदूर संगठनों का संयुक्त मोर्चा बनाकर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए एक दस सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसके अध्यक्ष गोपाल वर्मा होंगे और अन्य सदस्यों में शम्सुद्दीन अंसारी, जुगल महावर, जिप्पी वर्मा, योगेश मेवाड़े, शिव प्रजापति, प्रदीप मेवाड़े, दिनेश जाटव, एडवोकेट सुरेश सक्सेना और गोपाल महावर शामिल हैं।