- Hindi News
- स्वयंसेवकों ने आपदा प्रबंधन के बारे में जाना
स्वयंसेवकों ने आपदा प्रबंधन के बारे में जाना
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
बुधवारको श्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय में एनएसएस दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की एनएसएस इकाई ने आपदा प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के बीएसी सुरेंद्र सिंह भदौरिया थे और विशेष अतिथि विभाग के उपयंत्री सलिल सक्सेना थे। स्वयंसेवकों ने एनएसएस लक्ष्य गीत उठें समाज के लिए उठें से अतिथियों का स्वागत किया। एनएसएस प्रभारी दिनेश ओझा ने एनएसएस दर्शन, इतिहास और गतिविधियों के बारे में बताया। अतिथियों ने एलसीडी प्रोजेक्टर के जरिए स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन पर आधारित पावर पाइंट प्रजेंटेशन दिया। स्वयंसेवकों ने इससे जुडे सवाल भी पूछे। आयोजन में प्रभारी प्राचार्य बीडी सक्सेना, स्वयंसेवक आलोक साहू, अक्षांत भाटी, देवेंद्र नागर, सत्यनारायण, शिल्पा, माला, कविता, निर्मल नागर, स्टाफ सदस्यों अनिता श्रीवास्तव, साधना शर्मा, विमला शर्मा आदि का योगदान रहा।
एनएसएस दिवस के मौके पर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
मुश्किल में घबराएं नहीं, बल्कि धीरज से काम लें
विद्यार्थियोंको आपदा प्रबंधन के बारे में बताते हुए सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि बाढ़, आगजनी, गैस रिवास, वाहन दुर्घटना जैसी मुश्किलों में कभी भी घबराना नहीं चाहिए। धैर्य रखना चाहिए। यथा स्थिति में रहते हुए हालातों से बाहर निकलने के रास्ते तलाशने चाहिए। ऐसे मौकों पर आसपास से फालतू जमा भीड़ को हटाना और अफवाहों पर कतई ध्यान नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपदा में फंसे लोगों को बचाने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़, पहाड़ों के स्खलन आदि की वजह से हुए हादसों में बड़े पैमाने पर हुई जनहानि को देखते हुए हर व्यक्ति का आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित होना जरूरी है।