पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरों और मंदिरों में हो रहा रामायण पाठ

घरों और मंदिरों में हो रहा रामायण पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

शारदीयनवरात्रि में घरों और मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। श्री झाली आश्रम के पुजारी पंडित पूर्णचंद्र शास्त्री के मुताबिक नवरात्र पर्व शक्ति और श्रीराम के उपासकों के लिए विशेष फलदायी होता है। इस दौरान रामायण और दुर्गा सप्तशती के पाठ से मनवांछित फलों के साथ मानसिक शांति और शक्ति की प्राप्ति भी होती है। कई मंदिरों में नौ दिनों का अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। सभी श्रद्धालु इसे बारी-बारी से पूरा कर रहे हैं।

धूमधामसे की देवी प्रतिमाओं की स्थापना

गुरुवारको शुभ मुहूर्त में सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई। घट स्थापना के बाद 9 दिनों के लिए माता को मंत्रोच्चार और महाआरती के साथ आमंत्रित किया गया। बडी़ तादाद में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया।

मनोहरछवियों में दर्शन दे रहीं मातारानी

नवरात्रके दौरान विभिन्न पंडालों में देवी प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। बस स्टैंड, बाराद्वारी, संजय नगर, मेले वाला बाग, होली खूंट, सूरजपोल, शिवजी का चौक, रावजी का चौक, जलमंदिर रोड, पुरानी कोतवाली, मंगलवारिया, फूलबाग चौराहा आदि जगहों पर देवी प्रतिमाओं के दर्शन करने बडी़ संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

शोभायात्रा निकाली

कोड़क्या|गुरुवारको मां जगदंबे की घट स्थापना धूमधाम और शोभायात्रा निकाल कर की गई। पर्व के दौरान नौ दिनों तक पंडाल में गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। गुरुवार सुबह 11 बजे मंडी आश्रम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बालिकाएं गरबा नृत्य करते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा में महिला, पुरुष सहित बड़ी संख्या बालिकाओं बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया रामगढ़ जोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर भी गरबा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम मन्दिर पर भी अखंड सप्ताजी का आयोजन चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

नरसिंहगढ़| जमातमंदिर के पास बाराद्वारी की झांकी में देवी प्रतिमा की स्थापना के मौके पर महाआरती करते हुए श्रद्धालु।