एसडीएम ने स्कूलों का निरीक्षण किया
नरसिंहगढ़| शुक्रवारको एसडीएम प्रतिभा पाल और बीआरसी अजीत कुमार पांडे ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान रघुनाथपुरा के प्रायमरी और मिडिल स्कूल में बच्चों का शैक्षिक स्तर कमजोर पाया गया। प्रायमरी स्कूल बावड़ीखेड़ा में स्कूल बंद मिलने पर प्राचार्य को स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। रामगढ़ के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिए और पीपल्याधाकड़ में बच्चों से मध्यान्ह भोजन परोसवाने के मुद्दे पर शिक्षकों और मध्यान्ह भोजन समूह को नोटिस दिया। डुंगापुरा में स्कूल 4.30 बजे तक खुला हुआ पाया गया।