- Hindi News
- कॉलेज में स्मार्ट कक्षाएं शुरू नहीं होने से छात्रों में नाराजगी
कॉलेज में स्मार्ट कक्षाएं शुरू नहीं होने से छात्रों में नाराजगी
नरसिंहगढ़| शासकीयपीजी कॉलेज में अब तक स्मार्ट कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। इससे छात्रों में नाराजगी है। कॉलेज के छात्रसंघ के मिथिलेश पाठक, शुभम नागर, चंद्रजीत सिंह परिहार, सोनू दांगी, अजय साहू, शिवम शर्मा, दिव्यांश शर्मा, मनोज प्रजापति, शुभम शर्मा, देव अगाशे, गोपाल दांगी आदि ने बताया कि शासन का स्मार्ट क्लास कैलेंडर पिछले दिनों शुरू हो गया है लेकिन कॉलेज में अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इससे छात्र विषयों के विशेषज्ञों से सीधे नॉलेज नहीं ले पा रहे हैं। इस मामले में प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रमोद भारतीय का कहना है कि वे पिछले कुछ समय से अवकाश पर थीं। उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।