पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चोर गिरोह पकड़ा, सात बाइक बरामद

बाइक चोर गिरोह पकड़ा, सात बाइक बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

पुलिसने शुक्रवार को तीन बाइक चोरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 7 चोरी की बाइक बरामद की हैं। टीआई जेपी सोनी ने बताया कि बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी सुशांत सक्सेना ने एसडीओपी राजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में पु़लिस टीम का गठन किया। टीम ने गिरोह के सरगना बिजोरी निवासी बद्रीप्रसाद देशवाली और उसके साथियों कालापीपल थाना क्षेत्र के आरिफ खां और कुरावर थाना निवासी रामस्वरूप गुर्जर से चोरी की 7 बाइक बरामद कीं। टीआई ने बताया कि गिरोह में 15 लोग हैं। बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। गिरोह को पकडऩे वाली टीम में पुलिस विभाग के उमाशंकर मुकाती, मनोज परिहार, संजय झा, जितेंद्र मैहर, मोइनुद्दीन, नबीलाल भारती, एनएस परस्ते, आरसी द्विवेदी, संजय यादव, केशव सिंह, ह्रदयेश, नगर सैनिक फूल सिंह शामिल थे।

फिरौती लेकर वापस भी कर देता है बाइक

पुलिससे मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह के सरगना बद्रीप्रसाद देशवाली को पहले भोपाल और सीहोर में वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके काम करने का तरीका बेहद चालाकी भरा है। वह चोरी की बाइक के पेपर बाद में देने की बात कहकर उसे सस्ते दामों में ग्राहक को बेच देता है। बाद में वह ग्राहक से संपर्क नहीं करता। यहां तक कि 8-10 हजार की फिरौती लेकर वह चोरी की बाइक वापस भी कर देता है। वारदातों को अंजाम देने के लिए उसने भोपाल और पालदा में कमरे किराए से ले रखे हैं। यहां रहकर वह बेटमा, इंदौर, देवास, पीथमपुर में वाहनों की चोरी करता है।