- Hindi News
- प्रांतीय प्रदर्शन में शामिल होने भोपाल गए कर्मचारी
प्रांतीय प्रदर्शन में शामिल होने भोपाल गए कर्मचारी
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
सोमवारको बीस सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई के सदस्य भोपाल में आयोजित प्रांतीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर उनका मारुतिनंदन मंदिर परिसर में स्वागत किया गया। कर्मचारियों की मांगों में त्रिस्तरीय वेतनमान, छत्तीसगढ की तरह ग्रेड पे लागू करना, कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित का अनुकंपा नियुक्ति देने सहित 20 मुद्दे शामिल हैं।
राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने वालों में संघ के संभागीय अध्यक्ष गुलाबचंद सोनी, जिलाध्यक्ष केएन गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, प्रदीप शर्मा, माखन सिंह तंवर, सीपी शर्मा, सुभाष सक्सेना, हरिओम मिश्रा, रामबाबू पुष्पद, रामबाबू गुप्ता, रमेशचंद्र सिंहवाल, मोहन पहाड़िया, गोविंद शर्मा, शिवप्रसाद यादव, विमला ठाकरे, मधुबाला पांडे, अनिल द्विवेदी, मांगीलाल चौहान, दुर्गाप्रसाद सोनी, धर्मेंद्र वर्मा, बापूलाल वर्मा, प्रकाशनारायण सोनी, भूपेंद्र सांकला, दीपक विजय, बीपी पाटीदार, भानुप्रकाश सिंह, राधेश्याम शर्मा, भोलाराम त्रिपाठी, गोपाल वर्मा, नंदकिशोर रावतिया, बेनीप्रसाद दांगी आदि शामिल थे।
नरसिंहगढ़| राज्यकर्मचारी संघ के सदस्यों ने राजधानी के लिए रवाना होने के पहले मारुतिनंदन मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया।