भैरव स्वरूप में विराजे भोले बाबा
नरसिंहगढ़| श्रीबैजनाथ महादेव शिवालय के शिवलिंग का रविवार शाम को पितृपक्ष की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के मौके पर उग्र भैरव स्वरूप में श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि करीब 1 हजार साल पुराने शिवालय से श्रद्धालुओं की आस्था गहरे तक जुड़ी है और यहां रोजाना सैकड़ों लोग दर्शन को आते हैं।