आज होगी पूर्वजों की विदाई
नरसिंहगढ़| सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या का पर्व मंगलवार को ही मनाया जाएगा। मंदिर श्री झाली आश्रम के पुजारी पंडित राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार अमावस्या दो दिन मंगलवार, बुधवार को रहेगी, लेकिन पितरों की विदाई मंगलवार को ही होगी।
शास्त्रीय मत के मुताबिक पूर्वजों की पूजा और विदाई के लिए दोपहर की तिथि मान्य होती है। अमावस्या मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक रहेगी। इस लिहाज से पूर्वजों की विदाई के लिए मंगलवार दोपहर का समय ही उचित है। हालांकि अमावस्या की देवपूजा, दान आदि के लिए बुधवार का दिन निर्धारित है, क्योंकि इन सभी धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उदया यानी सुबह की तिथि को मान्यता दी जाती है।