पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज निकलेगी रामजी की बारात

आज निकलेगी रामजी की बारात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अयोध्या लौटे श्रीराम, मनाई दीपावली

कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

श्रीरामललाजी मंदिर में चल रहे रामचरित मानस के मास पारायण पाठ का मंगलवार रात को समापन हो जाएगा। बुधवार की शाम हवन, पूजन के जरिए आयोजन की पूर्णाहुति दी जाएगी। रविवार रात रावण वध के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दीपक जलाकर दीवाली मनाई और आतिशबाजियां छोड़कर भगवान की वापसी की खुशियां मनाईं। कथावाचक पंडित सच्चिदानंद शर्मा ने रामराज्य की विशेषताओं, संत-असंतों के गुण-अवगुणों का वर्णन किया। देर रात तक चले उत्तरकांड के पाठ और भजनों का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। मास पारायण के आयोजकों और मंदिर प्रबंधन ने मंगलवार रात को अंतिम पाठ और बुधवार की पूर्णाहुति में ज्यादा तादाद में श्रद्धालुओं से शामिल होने का अनुरोध किया है।

रामलीला मंडल के कलाकारों ने भगवान राम की लीलाओं से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया।

श्रीराम के अयोध्या लौटने के प्रसंग के वर्णन के दौरान श्रीरामलला मंदिर में श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर दीवाली मनाई।