- Hindi News
- ट्रांसफार्मर में लगी आग बिजली दफ्तर पहुंचे लोग
ट्रांसफार्मर में लगी आग बिजली दफ्तर पहुंचे लोग
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
रविवारदेर रात चंपी चौराहे के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि समय रहते लोग यहां से हट गए जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। सूचना पर बिजली कंपनी कार्यालय ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी। इससे कुछ देर तक इलाके में बिजली गुल रही। इसी को लेकर नाराज लोगों ने बिजली कंपनी कार्यालय पहुंचकर ट्रांसफार्मर सुधारने की मांग की।
सोमवार को भी नागरिकों का एक समूह बिजली कंपनी कार्यालय पहुंचा। लोगों का कहना है कि शहर का व्यस्ततम चौराहा होने के बावजूद बिजली कंपनी ट्रांसफार्मर के रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रही है। इसे तुरंत यहां से हटाया जाए। इलाके की सप्लाई लाइनें भी जर्जर हो रही हैं जो कभी भी टूटकर नीचे गिर जाती हैं। इससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। ट्रांसफार्मर हटाने की मांग करने वालों में श्याम कछवाय, जगदीश यादव, कमलजीत कुशवाह, उमेश साहू, पप्पी यादव, भूपेश यादव, घनश्याम विश्वकर्मा, नारायण धनगर सहित कई लोग शामिल हैं।
दूसरेइलाकों में रखे ट्रांसफार्मर भी खतरनाक स्थिति में
चंपीचौराहे के अलावा शहर के कई सघन रिहायशी इलाकों में ट्रांसफार्मर खतरनाक स्थिति में हैं। इनमें से कई ट्रांसफार्मर का वाजिब रखरखाव नहीं होने से उनमें अक्सर स्पार्किंग, धमाके जैसी घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की मांग है कि आधुनिक तरीके के ट्रांसफार्मर रखे जाने चाहिए। इससे जगह भी कम घिरेगी और सुरक्षा भी रहेगी। ऐसे दूसरे क्षेत्रों में सुभाष चौक, शिवजी का चौक, रावजी का चौक, बस स्टैंड आदि के ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
देवचंद।
बकाया जमा फिर भी दे दिया बिल
बिजलीकंपनी को पूरा बकाया बिल जमा करने के बावजूद एक उपभोक्ता को 24 हजार का बिल दोबारा दे दिया गया है। सराना गांव के रहने वाले देव चंद का सन 2012 में कृषि कनेक्शन का 37 हजार रुपए का बिल बकाया था। बिजली कंपनी ने उन्हें सरचार्ज माफ कर 24 हजार 500 रुपए का बिल चुकाने को कहा। देव चंद ने दो किश्तों में पूरा बिल जमा कर दिया। मार्च 2013 में 19 हजार 500 रुपए की अंतिम किश्त जमा कर वे निश्चिंत हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कनेक्शन कटवा दिया। उनके होश तब उड़ गए, जब पिछले दिनों उन्हें बिजली कंपनी ने 24 हजार रुपए का बकाया बिल थमा दिया। इस बारे में फिलहाल बिजली कंपनी कार्यालय से कोई जवाब नहीं मिला