पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपयज्ञ के साथ समूह साधना के पहले चरण का समापन

दीपयज्ञ के साथ समूह साधना के पहले चरण का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

बुधवारको बाराद्वारी क्षेत्र में चल रही गायत्री परिवार की समूह साधना के पहले चरण का समापन दीपयज्ञ के साथ किया गया। शहर, देश और विश्व की मंगल कामना के साथ श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र का जाप किया। आयोजन के अंत में मंदिर के वयोवृद्ध महंत नंद रामदास गुरुजी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन पर अक्षत और फूलों की बारिश की गई। साधना का समापन महाप्रसादी वितरण के साथ किया गया। बाराद्वारी में समूह साधना का अगला चरण विजयादशमी के बाद शुरू होगा। आयोजन में बडी़ तादाद में श्रद्धालु और गायत्री परिजन शामिल हुए।