धूमधाम से हुआ राम विवाह
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़
मंगलवाररात रामलीला में राम विवाह का मंचन किया गया। इस मौके पर पत्रकार संघ की अगुवाई में श्रीराम की बारात नाका बाराद्वारी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। बारात में श्रीराम और लक्ष्मण का अभिनय कर रहे कलाकार रथ पर और भरत, शत्रुघ्न घोड़े पर सवार थे। उनके साथ हिंदू उत्सव समिति के सदस्य और अन्य श्रद्धालु बाराती बनकर चल रहे थे।बारात छत्री चौराहा, पुरानी नपा तिराहा, सुभाष चौक, क्षारबाग तिराहा, दीनाजी का चौराहा, डॉ शिवजी का चौक होते हुए रामलीला स्थल पुरानी कोतवाली पहुंची। रास्ते में बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इनमें सुभाष चौक में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा, पप्पू जडिया और मित्रों, शिवजी का चौक में पार्षद प्रतिनिधि राजू सोनी आदि के स्वागत प्रमुख थे। पुरानी कोतवाली में वर-वधू पक्ष के बीच विवाह के दौरान निभाई गई रस्मों को बाकायदा पूरा किया गया। बारात के दौरान युवाओं ने जमकर नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। बुधवार की रात रामलीला में कलाकारों ने मंथरा द्वारा कैकई को बहलाकर श्रीराम को वनवास दिलवाने के प्रसंग का मंचन किया गया।
नरसिंहगढ़| रामलीलामें श्रीराम की बारात निकाली गई। रथ पर सवार कलाकारों का जगह-जगह स्वागत किया गया।