स्कूल में लायब्रेरी की सुविधा मिली
नरसिंहगढ़. शनिवारको कुरावर के शासकीय मिडिल स्कूल में पुस्तकालय की शुरुआत की गई। इस मौके पर मौजूद बीआरसी अजीत कुमार पांडे ने विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तकें व्यक्ति की सबसे बड़ी दोस्त होती हैं। यह सही रास्ता दिखाती हैं। हमेशा अच्छी किताबों के संपर्क में रहना चाहिए। इससे जीवन में कई नई बातें सीखने को मिलती हैं। स्कूल स्टाफ ने बताया कि जल्दी ही पुस्तकालय का समय निर्धारित किया जाएगा। इस दौरान जन शिक्षिका किरण वाचले, राकेश जैन के साथ विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
कुरावर के मिडिल स्कूल में शनिवार को पुस्तकालय की शुरुआत की गई।