पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लखनवास में कल से आएगी बिजली

लखनवास में कल से आएगी बिजली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़

पिछले4 महीनों से बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे लखनवास गांव में सोमवार से बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी। शुक्रवार को विधायक नारायण सिंह पंवार और बिजली कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया। इसके पहले गुरुवार को कंपनी के अधिकारी गांव में पहुंचे और कटौती की जानकारी ली।

वसूली शिविर लगाकर छोटे बकायादारों के बिल मौके पर जमा करवाए गए। वसूली का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान बड़े बकायादारों को नोटिस भी दिए गए। इस दौरान कुल 75 हजार की वसूली की गई।

गौरतलब है कि गांव में बकाया वसूली को लेकर अक्टूबर से बिजली काट दी गई थी। हालांकि ग्रामीणों ने बाद में चंदा इकट्ठा कर करीब 2 लाख रुपए बिजली कंपनी कार्यालय में जमा भी किए थे, लेकिन बिजली नहीं आई। इसके बाद ग्रामीणों ने हाइवे जाम करने का मन बना लिया था। पिछले दिनों भास्कर ने इसे लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किए। बिजली सप्लाय शुरू करवाने की मुहिम में स्थानीय युवाओं पवन शिवहरे, दीपक शिवहरे, सोमिल पाराशर, प्रमोद चौरसिया, पंकज सक्सेना, आशीष शुक्ला, दीपक पाराशर , रवि शिवहरे, अनिल शिवहरे, रिंकू बना, गोलू चौरसिया, राकेश साहू, संदीप साहू आदि का योगदान रहा।

लखनवास में बिजली अधिकारियों और विधायक की मौजूदगी में बकाया राशि की वसूली की गई। सोमवार से गांव में बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।