पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने रैली निकालकर स्वाइन फ्लू से बचाव के तरीके बताए

बच्चों ने रैली निकालकर स्वाइन फ्लू से बचाव के तरीके बताए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़

शनिवारको शासकीय प्रायमरी और मिडिल स्कूल मदौरी में आयोजित बालसभा में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू बीमारी के लक्षण, बचाव के तरीके और सावधानियों के बारे में बताया।

स्कूल प्रभारी गजेंद्र बेस ने कहा कि सभी बच्चों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अगर लगातार बुखार रहा है, गला खराब है, नाक बह रही है, सिर और शरीर में दर्द, ठंड और थकान जैसे लक्षण सामने आएं तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

संस्कृति और विज्ञान प्रभारी टीना यादव ने कहा कि स्वाइन फ्लू की बीमारी से बचाव के लिए सर्दी-खांसी वाले मरीज अपनी जांच करवाएं और उचित खांसते-छींकते समय उचित एहतियात बरतें। मिडिल प्रभारी दौलतराम ने साबुन से हाथ धोने को स्वाइन फ्लू से बचने का कारगर तरीका बताया। हेमलता नागर ने कहा कि संक्रमण की स्थिति में सभी बच्चे अपने पास रूमाल जरूर रखें। बालसभा के बाद गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शामिल विद्यार्थियों ने नारे और संदेशों के जरिए ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू से बचने के तरीके बताए।

इन नारों से दिया जागरूकता का संदेश

यदिकिसी को हो सर्दी-जुकाम, तो पहुंच जाएं जल्दी अस्पताल। स्वाइन फ्लू बीमारी से बचें, जब भी खाना खाएं साबुन से हाथ धोएं। साफ-सफाई हम सब अपनाएं, सभी बीमारियों को दूर भगाएं। सभी बीमारियों का यही इलाज, सावधानी से ही है इनका उपचार। जन-जन की हो यही पुकार, साफसफाई कर रखें हम ध्यान।

स्कूली बच्चों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया।