स्काउट और गाइड ले रहे प्रशिक्षण
स्काउट और गाइड ले रहे प्रशिक्षण
नरसिंहगढ़| शासकीयश्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट और गाइड जांच शिविर के दूसरे दिन शनिवार को प्रशिक्षणार्थियों को गांठ खोलने, प्राथमिक चिकित्सा, खोज के चिह्न, स्काउट आंदोलन का इतिहास, पायनेयरिंग, शिविर कला, टोली विधि का गठन आदि का प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षण देने वालों में भारत स्काउट गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त बीएल विश्वकर्मा, संचालक मंडल के ललित विश्वकर्मा, मुकेश विजयवर्गीय, राजीव लोचन शर्मा, उमाशंकर मालवीय, एमके जैन, दिनेश कुमार ओझा, रुखसाना परवीन, गोपाल कपूर, दिलीप वंशीवाल, प्रदीप चंद्रावत, एके गोरी आदि शामिल हैं। आयोजन में प्राचार्य ओपी पारीक का विशेष योगदान है। शिविर में जिले की विभिन्न तहसीलों के 65 प्रशिक्षणार्थी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का समापन 30 सितंबर को होगा।