पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भरत ने श्रीराम की पादुकाओं को सिर पर धारण किया

भरत ने श्रीराम की पादुकाओं को सिर पर धारण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़| शुक्रवाररात रामलीला में भरत-मिलाप प्रसंग का मंचन किया गया। इसमें श्रवण कुमार की कथा, श्रीराम और भरत के मिलन, भगवान को राजा दशरथ की मौत का समाचार मिलने पर हुए दुख आदि प्रसंगों पर कलाकारों ने अभिनय किया।

रामलीला देखने रोजाना बडी़ तादाद में दर्शक पहुंच रहे हैं। कलाकार अनुराग त्रिपाठी, अर्पित त्रिपाठी, बृज किशोर सक्सेना, शिरीष उपाध्याय, जगदीशप्रसाद नामदेव, डॉ चेतन त्रिपाठी, शिवराज सिंह पंवार, संजय गुर्जर, प्रेमनारायण शर्मा, कन्हैयालाल, राजू सोनी, सुमित व्यास, अरुण शर्मा समेत अन्य कलाकार बेहतरीन अदाकारी कर रहे हैं।

नरसिंहगढ। रामलीला के मंचन में भरत ने श्रीराम की चरण पादुकाओं को सिर पर धारण किया।