- Hindi News
- गणेश पूजा के साथ रामलीला शुरू पहले दिन रामायण का महत्व बताया
गणेश पूजा के साथ रामलीला शुरू पहले दिन रामायण का महत्व बताया
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
शुक्रवाररात पुरानी कोतवाली में श्री गणेश पूजा के साथ रामलीला शुरू हुई। पहले दिन नारद जी द्वारा रामायण का महत्व बताया गया। आने वाले 15 दिनों तक स्थानीय कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का मंचन करेंगे। गणेश पूजा करने वालों में हिंदू उत्सव समिति के गोपाल खत्री, भरत झंवर, राजमल पालीवाल, रमेश मालवीय, नपा उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, सीएमओ पवन मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि राजू सोनी, रामलीला मंडल के प्रेमनारायण शर्मा, बृजकिशोर सक्सेना, डॉ चेतन त्रिपाठी, शिरीष उपाध्याय, राजकुमार त्रिपाठी आदि शामिल थे। शहर में रामलीला की परंपरा करीब 4 दशक पुरानी है।
भगवान राम की लीला का गान करते हुए नारद बना पात्र।