सीसीई के लिए प्रश्न नहीं देने की शिकायत
सीसीई के लिए प्रश्न नहीं देने की शिकायत
नरसिंहगढ़| शासकीयपीजी कॉलेज के कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों ने शिकायत की है कि उन्हें सतत शिक्षा मूल्यांकन(सीसीई) के लिए संबंधित विषय प्राध्यापकों ने अब तक प्रश्न नहीं दिए हैं। जबकि सीसीई 7 अक्टूबर तक सबमिट करने हैं। इस लिहाज से तैयार के लिए बहुत कम समय बचा है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे इस विषय में प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा को भी बता चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। शिकायत करने वालों में मिथिलेश पाठक, अजय साहू, चंद्रजीत सिंह परिहार, नवदीप, उमेद, अरुण आदि शामिल हैं।