तारीख आगे बढा़ने का विरोध, ज्ञापन दिया
तारीख आगे बढा़ने का विरोध, ज्ञापन दिया
नरसिंहगढ़| कॉलेजोंमें सेमेस्टर प्रणाली के बारे में होने वाली वोटिंग की तारीख आगे बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को अभाविप की स्थानीय इकाई ने शासकीय पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में संगठन के नगर अध्यक्ष हेमेंद्र नामदेव, गोविंदा वैद्य, रोहन विजयवर्गीय, मृदुल श्रीवास्तव, अखिल सोनी, विशाल नामदेव, योगेश कुशवाह, राहुल नामदेव, हेमंत गुर्जर आदि शामिल थे।