पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज और मिले

स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज और मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज मिले। इनके सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। भगवतीपुरा गांव की महिला की तबीयत खराब होने परे सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। इसी के चलते महिला को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया है। इसके अलावा पुलिस कॉलोनी निवासी भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भगवतीपुरा निवासी गर्भवती महिला प्रियंका प|ी राकेश को सर्दी-जुकाम के चलते रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच करने पर प्रारंभिक लक्षण संदिग्ध स्वाइन फ्लू के लग रहे हैं। सीएस डॉक्टर निरंजन सक्सेना बताया कि महिला और पुरुष के प्रारंभिक लक्षण कुछ संदिग्ध लग रहे हैं। इसी के चलते उसके नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे है।

अभीतक हो चुकी है दो की मौत

ब्यावराऔर नरसिंहगढ़ में स्वाइन फ्लू के तीन मरीज मिल चुके हैं। इसमें से दो की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इसके अलावा एक महिला स्वस्थ होकर ब्यावरा लौट चुकी है।